राजकीय डिग्री कॉलेज, कालपी (जालौन)

(बुन्देलखण्ड विश्व विद्यालय, झाँसी से सम्बद्ध)

स्थापना वर्ष-2025

कॉलेज कोड-432

उच्च शिक्षा • ज्ञान • अवसर

राजकीय डिग्री कॉलेज,
कालपी (जालौन)

गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा, समावेशी अवसर और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की ओर एक कदम।

स्थापना वर्ष · 2025कॉलेज कोड · 432बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय, झाँसी से सम्बद्ध
  • राजकीय डिग्री कॉलेज, कालपी (जालौन) की स्थापना वर्ष 2025 में महर्षि वेदव्यास की जन्म-भूमि के रूप में प्रसिद्ध, जनपद – जालौन की कालपी तहसील में माननीय मुख्यमंत्री की घोषणा के क्रम में राज्य सेक्टर के अंतर्गत इस महाविद्यालय की स्थापना की गई है। यह महाविद्यालय शैक्षणिक सत्र 2025-26 से विधिवत रूप से संचालित हो रहा है।
  • महाविद्यालय का उद्देश्य क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा की सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण व्यवस्था प्रदान करना है। यह संस्थान विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु समर्पित है, जिससे उनके व्यक्तित्व का बहुआयामी विकास संभव हो सके।
  • महाविद्यालय में सह-शिक्षा प्रणाली लागू है, जिसके अन्तर्गत छात्र एवं छात्राओं को समान रूप से अध्ययन के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। साथ ही विद्यार्थियों के लिये आवश्यक शैक्षणिक संसाधन जैसे पुस्तकालय, प्रयोगशालाएँ एवं अन्य आधारभूत सुविधाएँ शासन द्वारा उपलब्ध हैं।

  • वर्तमान में महाविद्यालय में स्नातक स्तर पर कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकायों में शिक्षण कार्य संचालित किया जा रहा है। सभी विषयों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020) के अनुरूप नवीन एवं अद्यतन पाठ्यक्रम लागू किए गए हैं।
  • महाविद्यालय को बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय, झाँसी के पत्रांक बु०वि०/सम्ब०/2025 दिनांक 19/06/2025 के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2025-26 से स्नातक स्तर पर कला संकाय में बी.ए. (B.A.), विज्ञान संकाय में बी.एससी. (B.Sc.) एवं वाणिज्य संकाय में बी.कॉम. (B.Com.) पाठ्यक्रमों के संचालन हेतु विधिवत सम्बद्धता प्राप्त है।
      1. B.A. – हिन्दी, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, संस्कृत, राजनीति विज्ञान, शारीरिक शिक्षा एवं संगीत विषय।
      2. B.Sc. – भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जन्तु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान एवं गणित विषय।
      3. B.Com. – वाणिज्य संकाय के सभी विषय।

कॉलेज भवन और प्राचार्य


कॉलेज भवन
प्राचार्य
| संपर्क विवरण-
ईमेल: gdckalpi@gmail.com | मोबाइल: 7905108010, 9415153338, 9919324234 |
हमारी प्रतिबद्धता

शिक्षा से सशक्त भविष्य

विद्यार्थियों को सीखने, व्यक्तित्व विकास और सामाजिक सहभागिता के लिए प्रेरित करने वाला शैक्षणिक वातावरण।

01शैक्षणिक विकास एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षण
02समान अवसर और विद्यार्थी-केंद्रित दृष्टिकोण
03सांस्कृतिक, सामाजिक एवं सह-पाठ्यक्रम सहभागिता
हमसे जुड़ें

महाविद्यालय संपर्क

राजकीय डिग्री कॉलेज, कालपी (जालौन), उत्तर प्रदेश

महाविद्यालय से संबंधित सूचना एवं मार्गदर्शन के लिए आधिकारिक संपर्क माध्यमों का उपयोग करें।

महाविद्यालय जानकारी देखें →